1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत: PM मोदी

पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत: PM मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2017 07:54 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 07:54 pm IST

पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के अलग होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह समझौता दुनिया की साझा विरासत है और भारत जलवायु संरक्षण के लिए अपेक्षाओं से भी आगे बढ़कर काम करेगा।

PM Modi and Macron | PMO Twitter Handle- India TV Hindi
PM Modi and Macron | PMO Twitter Handle

पेरिस: पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के अलग होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह समझौता दुनिया की साझा विरासत है और भारत जलवायु संरक्षण के लिए अपेक्षाओं से भी आगे बढ़कर काम करेगा।

फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इमैन्युएल मैकरॉन के साथ पेरिस के एलिसी पैलेस में व्यापक विचार-विमर्श के बाद मोदी ने कहा कि पेरिस जलवायु करार धरती और हमारे प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के हमारे कर्तव्य को झलकाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह आस्था का मामला है। उन्होंने मैकरॉन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत है। यह भविष्य की पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा।’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्बन उत्सर्जन कम करने पर हुए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने की शुक्रवार को घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता भारत और चीन जैसे देशों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार काम करता रहेगा, पेरिस समझौते की अपेक्षाओं से अधिक करता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं क्योंकि हमारी पहले की पीढ़ियों ने इन संसाधनों को संजोया है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए ऐसा ही करना होगा।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश