1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नौकरानी की हत्‍या कर दंपत्ति ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध, रोती रही महिला

नौकरानी की हत्‍या कर दंपत्ति ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध, रोती रही महिला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2018 04:16 pm IST,  Updated : May 03, 2018 04:16 pm IST

हाल ही में लंदन के विम्बलडन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप सभी कांप जाएंगे। यहां रहने वाले एक कपल ने घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते।

couple accused of murdering french nanny- India TV Hindi
couple accused of murdering french nanny

लंदन: हाल ही में लंदन के विम्बलडन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप सभी कांप जाएंगे। यहां रहने वाले एक कपल ने घर में काम करने वाली नौकरानी के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते। दरअसल हुआ यूं की यहां रह रहे एक कपल ने अपनी 21 वर्षीय फ्रैंच नौकरानी की हत्या कर दी। हत्या के बाद कपल ने लाश के सामने शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कोर्ट में कबूल किया कि उसने अपने पार्टनर के कहने पर पुलिस से झूठ बोला था। (UN ने किया आग्रह, ईरान समझौते से पीछे ना हटे अमेरिका )

पुलिस को नौकरानी की आधी जली हुई लाश बरामद हुई। एक अंग्रजी वेबसाइट के मुताबिक, साल 2017 में दंपत्ति के घर के गार्डन में बने बोनफायर में 21 वर्षीय नौकरानी की आधी जली हुई लाश मिली थी। एक पत्रिका के मुताबिक आरोपी महिला ने कोर्ट के सामने कहा कि,  उसके पार्टनर ने नौकरानी को पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दंपत्ति ने स्वीकारा कि उन्होंने नौकरानी के शरीर को जलाने की कोशिश की थी। लेकिन दंपत्ति ने मर्डर की नहीं कबूली। आरोपी शख्स का नाम उइसेम है। महिला ने बताया कि नौकरानी की लाश बगल में पड़ी थी और उसके पार्टनर ने सेक्स के लिए कहा। महिला ने बताया कि यह काफी शर्मनाक था। वह अपने पार्टनर को मना नहीं पर पाई लेकिन रोती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश