1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्कूली बच्चों की तरह लड़ रहे हैं किम जोंग-उन और डोनाल्ड ट्रंप: रूस

स्कूली बच्चों की तरह लड़ रहे हैं किम जोंग-उन और डोनाल्ड ट्रंप: रूस

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2017 05:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 05:19 pm IST

रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच जुबानी जंग को स्कूली बच्चों की लड़ाई जैसा बताया है...

Sergey Lavrov- India TV Hindi
Sergey Lavrov | AP Photo

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच जुबानी जंग को स्कूली बच्चों की लड़ाई जैसा बताया है। ट्रंप द्वारा उत्तर कोरिया को बर्बाद करने की धमकी के बाद किम जोंग उन ने ट्रंप को मानसिक रूप से विक्षिप्त और बूढ़ा कहा था। इसके जवाब में ट्रंप ने ट्वीट कर किम जोंग उन को पागल कह दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लावरोव ने कहा कि इन गर्म दिमाग के दोनों नेताओं के बीच इस जुबानी जंग पर विराम लगने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हां, उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों को चुपचाप देखना अस्वीकार्य है लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध छेड़ना भी अस्वीकार्य है।’ उन्होंने इस संबंध में राजनीतिक प्रक्रिया अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा है। लावरोव ने कहा, ‘हम चीन के साथ मिलकर तार्किक रवैया अपनाएं न कि भावुक रवैया, जैसा कि जब स्कूली बच्चे लड़ना शुरू कर देते हैं और उन्हें कोई रोक नहीं सकता।’

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में उत्तर कोरिया को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने किम जोंग उन को 'रॉकेटमैन' करार देते हुए कहा था, ‘रॉकेटमैन आत्महत्या करने के मिशन पर है।’ इस पर प्रतिक्रियास्वरूप किम जोंग उन ने ट्रंप को मानसिक रूप से विक्षिप्त कह दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश