1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में राजकुमार हैरी, मार्कल की शादी के लिए भारी सुरक्षा की योजना

ब्रिटेन में राजकुमार हैरी, मार्कल की शादी के लिए भारी सुरक्षा की योजना

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2018 11:13 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 11:13 pm IST

टेम्स वैली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे शादी से पहले की जाने वाली व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखकर डरे नहीं...

prince herry and meghan markle- India TV Hindi
prince herry and meghan markle

लंदन: ब्रिटिश पुलिस लोगों से राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल की शादी से पहले व्यापक स्तर की सुरक्षा व्यवस्था से ना‘‘ घबराने’’ की अपील की है। राजकुमार हैरी और मार्कल 19 मई को विंडसोर कैसल के सेंट जॉर्जेज चैपल में शादी करेंगे और इसके बाद विंडसोर कस्बे में बग्गी से यात्रा करेंगे तथा सेंट जॉर्जेज हॉल में एक प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।

टेम्स वैली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे शादी से पहले की जाने वाली व्यापक सुरक्षा व्यवस्था को देखकर डरे नहीं।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि शादी को देखते हुए दुनिया भर से हजारों लोग विंडसोर आ सकते हैं और योजना बनाई जा रही है। आगंतुक हथियारों से लैस एवं हथियार हीन दोनों तरह के अधिकारियों, खोजी कुत्ते आदि को देख सकते हैं। बहुत सारे ऐसे भी सुरक्षा उपाय हैं जिन्हें लोग नहीं देख सकते। 

अनुमानों के मुताबिक शाही शादी के लिए किए जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर तीन करोड़ पाउंड खर्च हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश