1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुर्तगाल यात्रा पर PM नरेंद्र मोदी, भारत-पुर्तगाल में कई अहम समझौते

पुर्तगाल यात्रा पर PM नरेंद्र मोदी, भारत-पुर्तगाल में कई अहम समझौते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2017 11:35 pm IST,  Updated : Jun 24, 2017 11:35 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत शनिवार को पुर्तगाल पहुंचने के तुरंत बाद अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की।

Narendra Modi and Antonio Costa | PTI Photo- India TV Hindi
Narendra Modi and Antonio Costa | PTI Photo

लिस्बन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत शनिवार को पुर्तगाल पहुंचने के तुरंत बाद अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। प्रधानमंत्री इसके बाद अमेरिका और नीदरलैंड्स भी जाएंगे। मोदी ने कोस्टा से लिस्बन के नेसेसिडाडेस पैलेस में मुलाकात की। भारतीय प्रधानमंत्री की पुर्तगाल की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। कोस्टा इस साल जनवरी में भारत के दौरे पर आए थे। PM मोदी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित एक हिंदू मंदिर में दर्शन के लिए भी गए।

शनिवार को बाद में मोदी ने दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किया तथा इंडिया-पुर्तगाल स्टार्ट अप हब को लॉन्च किया। इसके पहले उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का नेतृत्व भी किया। नयी दिल्ली और लिस्बन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध को बढ़ावा देने के लिए 40 लाख यूरो के संयुक्त कोष की घोषणा कॉ। मोदी ने आतंकवाद से मुकाबले, अंतरिक्ष एवं जलवायु अध्ययन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से गहन वार्ता की। 11 द्विपक्षीय समझाौतों पर दस्तखत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी और कोस्टा ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में पिछले 6 महीने में काफी प्रगति हुई है।

इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब की शुरुआत

PM नरेंद्र मोदी और उनके पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा ने इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब की शुरुआत की। इंडिया-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्ट-अप हब ऐसा प्लैटफॉर्म है जिसे दोनों देशों के स्टार्ट-अप संबंधी समूचे ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विकसित किया गया है। इस मौके पर भारत और पुर्तगाल के नागरिकों के बीच मजबूत संबंधों का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच फुटबाल सांस्कृतिक सेतु बना हुआ है।

PM मोदी को परोसी गई गुजराती थाली
PM मोदी को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने गुजराती भोजन परोसा। मोदी को परोसे गए व्यंजनों में आखू साक, साग कोफ्ता, राजमा और मकई, तड़का दाल, केसर चावल, पराठा, रोटली और पापड़ के अलावा आम श्रीखंड, गुलाब जामुन और अंडा-रहित सेब केक शामिल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश