1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: आईएसआईएस की सबसे कम उम्र महिला आतंकवादी को उम्रकैद की सजा

ब्रिटेन: आईएसआईएस की सबसे कम उम्र महिला आतंकवादी को उम्रकैद की सजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 08:24 pm IST

इस महिला आतंकी को इस साल की शुरुआत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

लंदनब्रिटेन में इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन की सबसे कम उम्र की महिला आतंकवादी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। इस महिला आतंकी को इस साल की शुरुआत में एक आतंकी हमले की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। मोरक्को मूल की सफा बाउलर (18) को आईएसआईएस संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने में नाकाम रहने के बाद ब्रिटेन के चर्चित स्थलों पर आतंकी कृत्यों की तैयारी करने का दोषी पाया गया था।

उसे कम से कम 13 साल जेल में रहना होगा जिसके बाद उसे पैरोल मिल सकती है।सफा कल शार्ट स्कर्ट और पश्चिमी सभ्यता के कपड़े पहनकर अदालत में पेश हुई और उसने दावा किया कि उसने इस्लाम धर्म और उसके चरमपंथी विचारों को छोड़ दिया है। हालांकि अदालत ने उसके दावों को खारिज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश