1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिया संदेश, कहा बहुत लंबे लॉकडाउन के लिए रहें तैयार

इटली के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिया संदेश, कहा बहुत लंबे लॉकडाउन के लिए रहें तैयार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 30, 2020 11:26 am IST,  Updated : Mar 30, 2020 11:26 am IST

इस संक्रमण के कारण इटली में एक दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है, जो शुक्रवार के 969 से कम है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार छह फीसदी से कम हुई है।

Italian Prime Minister said be prepared for a very long lockdown- India TV Hindi
Italian Prime Minister said be prepared for a very long lockdown

रोम। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते की सरकार ने इटलीवासियों को बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहने को कहा है। सरकार की ओर से रविवार को कहा गया कि आर्थिक कठिनाईयों और नियमित दिनचर्या पर तकलीफदेह असर के बावजूद बंद धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा। मंत्रियों और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से यह संदेश ऐसे समय पर आया है, जब इटली में संक्रमण का प्रकोप कम होता दिख रहा है।

इस संक्रमण के कारण इटली में एक दिन में मौत का नवीनतम आंकड़ा 756 है, जो शुक्रवार के 969 से कम है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आई है और यह पहली बार छह फीसदी से कम हुई है। बहरहाल, सरकार का पूरा ध्यान लॉकडाउन खत्म होने की अंतिम तिथि तीन अप्रैल पर है।

क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्कोबो ने इटली के स्काई टीजी24 टेलीविजन से कहा कि तीन अप्रैल के बाद भी बंद की तारीख बढ़ाई जाएगी। मेरा मानना है कि इस वक्त लॉकडाउन को खत्म करने के बारे में बात करना अनुचित तथा गैर-जिम्मेदाराना है।

महामारी के प्रकोप से बेहाल इटली में लगभग सभी प्रकार की कारोबारी गतिविधियां बंद हैं। उप वित्त मंत्री लॉरा कास्टेली ने कहा कि 25 अरब के शुरुआती बचाव पैकेज को चौगुना करने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे खयाल से कम से कम 100 अरब यूरो की जरूरत पड़ सकती है। इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश