1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मास्क फ्री हुआ इटली, कोरोना के बाद अपने नागरिकों को छूट देने वाला यूरोप का पहला देश

मास्क फ्री हुआ इटली, कोरोना के बाद अपने नागरिकों को छूट देने वाला यूरोप का पहला देश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 12:47 pm IST

भारत में मंगलवार सुबह तक 32.90 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जो इटली की जनसंख्या से 5 गुना ज्यादा है। इटली की जनसंख्या लगभग 6.03 करोड़ है और भारत में 5.79 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है

सोमवार से इटली मास्क...- India TV Hindi
सोमवार से इटली मास्क फ्री हो गया है (प्रतीतात्मक तस्वीर) Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली। एक समय यूरोप में कोरोना वायरस का गढ़ बन चुके इटली से गुड न्यूज आ रही है, इटली यूरोप का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने अपने नागरिकों पर से मास्क पहनने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। इटली ने अपने 20 राज्यों को लो कोरोना रिस्क की श्रेणी में डाला है। इटली में अब कोरोना वायरस के सिर्फ 54682 मामले बचे हैं और एक समय पूरे यूरोप में इटली में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा तबाही हुई थी और यूरोप में ब्रिटेन के बाद वहीं पर सबसे ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। 

इटली में कुल मिलाकर कोरोना वायरस के अबतक 42.58 लाख मामले सामने आए हैं जिनमें 40.76 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं लेकिन 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की जान भी गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इटली ने वैक्सीन के टीकाकरण को तेजी से बढ़ाया और अब वहां पर संक्रमण की खतरा कम हुआ है जिस वजह से वहां की सरकार ने नागरिकों के लिए मास्क की वाध्यता को समाप्त कर दिया है। 

भारत में भी वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है लेकिन भारत में जनसंख्या इटली के मुकाबले कई गुना ज्यादा है जिस वजह से भारत में पूरी जनसंख्या तक वैक्सीन के टीकाकरण को पहुंचाने में अभी थोड़ा समय लग सकता है और मास्क की वाध्यता को खत्म होने में भी समय लगेगा। 

भारत में मंगलवार सुबह तक 32.90 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जो इटली की जनसंख्या से 5 गुना ज्यादा है। इटली की जनसंख्या लगभग 6.03 करोड़ है और भारत में 5.79 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी है जबकि 27.11 करोड़ लोगों को अभी वैक्सीन की पहली डोज ही मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश