1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. RESEARCH: बेवफ़ाई के संदेश से महिलाओं का टूटता है ज़्यादा दिल

RESEARCH: बेवफ़ाई के संदेश से महिलाओं का टूटता है ज़्यादा दिल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2017 07:44 am IST,  Updated : Jul 10, 2017 07:44 am IST

सोशल मीडिया पर अपने साथी के बारे में भावनात्मक बेवफाई से जुड़े संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं। एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

heart breaking- India TV Hindi
heart breaking

लंदन: सोशल मीडिया पर अपने साथी के बारे में भावनात्मक बेवफाई से जुड़े संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं। एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। ब्रिटेन में कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने बताया कि दूसरी और पुरुष सोशल मीडिया पर अपनी महिला साथी के संबंध में भावनात्मक बेवफाई से कहीं अधिक सेक्सुअल बेवफाई का खुलासा होने से दुखी होता है। (कैंसर पीड़ित चीनी नोबेल विजेता लियु जा सकेंगे विदेश)

सर्वेक्षण के दौरान हालांकि भावनात्मक बेवफाई का सोशल मीडिया पर खुलासा होने के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक दुखी नजर आईं। महिला तब अधिक दुखी होती हैं, जब भावनात्मक बेवफाई वाला संदेश उन्हें किसी विरोधी व्यक्ति से मिलता है। वहीं पुरुषों के मामले में यह बिल्कुल उलट है। पुरुष किसी विरोध व्यक्ति की अपेक्षा अपने ही साथी से मिलने वाले बेवफाई के संदेश से अधिक दुखी होते हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि, इन सबके बावजूद कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर अपने साथी द्वारा बेवफाई का संदेश पाकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक दुखी होती हैं। यह शोध डिजिटल युग में ईर्ष्या की मौजूदगी को रेखांकित करता है। इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 21 पुरुषों व 23 महिला छात्रों का सर्वेक्षण किया था। यह शोध 'इवोल्यूशनरी साइकोलॉजिकल साइंस' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश