1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पोप फ्रांसिस से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत आने का दिया निमंत्रण

पोप फ्रांसिस से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत आने का दिया निमंत्रण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 03:34 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त वेटिकन सिटी में कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं।

पोप फ्रांसिस से मिले...- India TV Hindi
पोप फ्रांसिस से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

वेटिकन. नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वेटिकन पहुंचकर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोविड, सामान्य वैश्विक परिदृश्य और शांति एवं स्थिरता बरकरार रखने समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के बीच यह पहली बैठक थी।

सूत्रों ने बताया कि पोप फ्रांसिस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात गर्मजोशी भरी रही। दोनों के बीच बैठक 20 मिनट के निर्धारित समय से अधिक एक घंटे तक चली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पोप फ्रांसिस ने धरती को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जलवायु परिवर्तन से लड़ने और गरीबी को दूर करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश