1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस की राजधानी पैरिस पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, करेंगे 'नाव पर चर्चा'

फ्रांस की राजधानी पैरिस पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी, करेंगे 'नाव पर चर्चा'

 Written By: Abhishek Upadhyay
 Published : Apr 10, 2015 08:05 am IST,  Updated : Apr 10, 2015 11:19 am IST

पैरिस: तीन देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले पड़ाव फ्रांस पहुंच चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, लेकिन आज सीन नदी की लहरों पर मोदी और

- India TV Hindi

पैरिस: तीन देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले पड़ाव फ्रांस पहुंच चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, लेकिन आज सीन नदी की लहरों पर मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांदे के बीच क्या चर्चा होती है इस पर दुनिया की नजरे होंगी।

मोदी की कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ 'चाय पर चर्चा' हो चुकी है जिसमें इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चर्चा शामिल है।

फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री प्रथम विश्व युद्ध स्मारक जाएंगे और फ्रांस की ओर से लडते हुए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले करीब 10 हजार भारतीयों को श्रद्धांजलि देंगे।

मोदी यूनेस्को के मुख्यालय भी जाएंगे, साथ ही एयरबस सुविधा केंद्र और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यालय भी जाएंगे।

पहले चरण की यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी जर्मनी जाएंगे जहां उनकी व्यस्तताओं में कारोबार एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विषय शामिल हैं और जिनका मकसद 'मेक इन इंडिया' अभियान में हिस्सेदारी आकर्षित करना है।

तीसरे चरण के दौरान मोदी कनाडा जाएंगे। यह पिछले 42 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कनाडा यात्रा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश