1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जल्द ही तीसरे बच्चे को जन्म देंगी प्रिंस विलियम की पत्नी कैट

जल्द ही तीसरे बच्चे को जन्म देंगी प्रिंस विलियम की पत्नी कैट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 06:55 pm IST

ब्रिटेन में राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट के तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है , क्योंकि लंदन के उस अस्पताल के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पार्किंग पर पाबंदियां लगा दी गई हैं जहां शाही बच्चे का जन्म होना है।

Prince William wife Kate will give birth to third child soon- India TV Hindi
Prince William wife Kate will give birth to third child soon

लंदन: ब्रिटेन में राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट के तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है , क्योंकि लंदन के उस अस्पताल के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पार्किंग पर पाबंदियां लगा दी गई हैं जहां शाही बच्चे का जन्म होना है। केंसिंग्टन पैलेस ने बच्चे के जन्म की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस आशय के नोटिस जल्द ही सेंट मैरी अस्पताल में लग जाएंगे। (डौमा में रासायनिक हमले के कोई निशान नहीं मिले: रूसी विशेषज्ञ )

अस्पताल के लिंडो विंग के बाहर लगे पीले नोटिस में एक ‘ परिघटना ’ का संदर्भ दिया गया है जिस वजह से आज से 30 अप्रैल तक सड़क पर पार्किंग पर रोक रहेगी। कुछ रिपोर्टों में शाही बच्चे की जन्म की तारीख 23 अप्रैल होने की अटकलें हैं।

हालांकि कैट ने अपने पिछले दोनों बच्चों को अनुमानित तारीख के बाद जन्म दिया था। इस वजह से पत्रकारों और छायांकारों ने इसे ‘ ग्रेट केट वेट ’’ करार दिया है। वहीं अस्पताल के बाहर दुनियाभर से प्रशंसक जुटने लगे हैं। कैट ने 2013 में राजकुमार जॉर्ज और 2015 में राजकुमारी शेर्लट को जन्म दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश