Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पिछले महीने ही जेल से बाहर आया था लंदन का हमलावर सुदेश अम्मान, पुलिस ने मार गिराया

पिछले महीने ही जेल से बाहर आया था लंदन का हमलावर सुदेश अम्मान, पुलिस ने मार गिराया

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 03, 2020 06:59 am IST, Updated : Feb 03, 2020 07:32 am IST

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक आतंकी ने कम से कम 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने 20 वर्षीय हमलावर को भी मार गिराया।

Sudesh Amman, Sudesh Amman Terrorist, Sudesh Amman London- India TV Hindi
Sudesh Amman: Streatham attacker freed from jail days ago after terror conviction | AP

लंदन: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक आतंकी ने कम से कम 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने 20 वर्षीय हमलावर को भी मार गिराया। हमलावर की पहचान सुदेश अम्मान के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर बीती जनवरी में ही जेल से छूट कर बाहर आया था। वह आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते सजा काट रहा था, लेकिन उसे समय से पहले ही रिहा कर दिया गया था।

वहीं, पुलिस द्वारा अम्मान को मार गिराए जाने के बाद डॉक्टरों और पुलिस समेत आपातकालीन सेवा स्ट्रीथम हाई रोड पर मौके पर पहुंच गई थी। सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही घटनास्थल की तस्वीरों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध का पीछा करते दिख रहे हैं। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा, ‘एक व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा स्ट्रीथम में मार गिराया गया है। इस वक्त यह माना जा रहा है कि उसने कुछ लोगों को चाकू मारा है। परिस्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घटना को आतंक से संबंधित घोषित किया गया है।’

हमलावर को मार गिराए जाने के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के महापौर सादिक खान ने ट्विटर पर आपातकालीन सेवा कर्मियों को धन्यवाद दिया। बताया जा रहा है कि जब हमलावर को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की सजा सुनाई गई थी, उस समय भी उसके चेहरे पर मुस्कान थी। उसे पहली बार मई 2018 में आतंकी हमले की प्लानिंग के शक में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement