1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना की वजह से हाथ-पैरों में आ सकती है सूजन, बदल सकता है रंग

कोरोना की वजह से हाथ-पैरों में आ सकती है सूजन, बदल सकता है रंग

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2021 11:37 pm IST,  Updated : Oct 06, 2021 11:37 pm IST

कोरोना की वजह से हाथ-पैरों का रंग लाल हो सकता है या इनमें सूजन आ सकती है। यह बात ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी’ में प्रकाशित एक नए अध्ययन में कही गई है।

कोरोना की वजह से हाथ-पैरों में आ सकती है सूजन, बदल सकता है रंग- India TV Hindi
कोरोना की वजह से हाथ-पैरों में आ सकती है सूजन, बदल सकता है रंग Image Source : AP/FILE

लंदन: कोरोना की वजह से हाथ-पैरों का रंग लाल हो सकता है या इनमें सूजन आ सकती है। यह बात ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी’ में प्रकाशित एक नए अध्ययन में कही गई है। त्वचा की स्थिति को लेकर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कोरोना वायरस के प्रति मानव के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया की वजह से हो सकता है। इससे हाथों की उंगलियों और पैर के अंगूठों में सूजन आ सकती है और इनका रंग बदल सकता है। 

इस सप्ताह प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट के वरिष्ठ लेखक डॉक्टर चार्ल्स कैसियस ने कहा, ‘‘हमारा अध्ययन नई अंतर्दृष्टि डालता है। अधिकांशत: यह दुष्प्रभाव कुछ दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह कुछ महीनों तक रह सकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश