Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मध्य पेरिस में इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मध्य पेरिस में इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jun 22, 2019 04:21 pm IST, Updated : Jun 22, 2019 07:05 pm IST

दमकल सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति छह मंजिला इमारत से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस इमारत में एक रेस्त्रां और एक हमाम भी है।

central rescue service- India TV Hindi
central rescue service

पेरिस। मध्य पेरिस में शनिवार तड़के एक इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। दमकल सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति छह मंजिला इमारत से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस इमारत में एक रेस्त्रां और एक हमाम भी है। दमकल प्रमुख फ्लोरियान लॉयनटियर ने बताया कि आग सुबह पांच बजे लगी और 200 दमकलकर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह आठ बज कर 45 मिनट तक आग पूरी तरह बुझी नहीं थी। बचाव सेवा ने बताया कि धुएं संबंधित दिक्कतों के कारण 27 लोगों का उपचार किया गया। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement