1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हेलसिंकी पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन से करेंगे मुलाकात

हेलसिंकी पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन से करेंगे मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2018 11:28 am IST,  Updated : Jul 16, 2018 11:28 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन सोमवार को अपने पहले आधिकारिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Trump-Putin meeting- India TV Hindi
Trump-Putin meeting

हेलसिंकी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन सोमवार को अपने पहले आधिकारिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान दोनों नेता सीरिया, यूक्रेन संघर्ष, परमाणु निरस्त्रीकरण और 2016 के अमेरिकी चुनावों में रूस के कथित दखल सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। (राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीफा विश्व कप को हर पहलू से सफल करार दिया )

ट्रंप ब्रिटेन का दौरा समाप्त करने के बाद रविवार रात को स्कॉटलैंड से हेलसिंकी पहुंचे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह सम्मेलन सोमवार को दोपहर 1.20 बजे राष्ट्रपति पैलेस में शुरू होगा। यह पूरी तरह से पुतिन और ट्रंप की निजी मुलाकात होगी।

यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे चल सकती है। ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन अपने मंत्रियों और सलाहकारों के साथ वर्किं ग लंच भी करेंगे और इसके बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि उन्हें इस सम्मेलन से कम ही उम्मीदे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश