1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के सांसदों ने दिखाई ब्रेक्जिट विधेयक को हरी झंडी

ब्रिटेन के सांसदों ने दिखाई ब्रेक्जिट विधेयक को हरी झंडी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2018 11:36 am IST,  Updated : Jan 18, 2018 11:36 am IST

ब्रिटेन के सांसदों ने हफ्तों तक चली बहस के बाद आखिरकार महत्वपूर्ण ब्रेक्जिट विधेयक को हरी झंडी दिखा दी लेकिन अभी इस विधेयक को ऊपरी सदन से मंजूरी मिलनी बाकी है।

UK lawmakers give green signal to the brexit bill- India TV Hindi
UK lawmakers give green signal to the brexit bill

लंदन: ब्रिटेन के सांसदों ने हफ्तों तक चली बहस के बाद आखिरकार महत्वपूर्ण ब्रेक्जिट विधेयक को हरी झंडी दिखा दी लेकिन अभी इस विधेयक को ऊपरी सदन से मंजूरी मिलनी बाकी है। हाउस ऑफ कॉमन्स ने ईयू (वापसी) विधेयक को 29 वोट दे कर इस पर मंजूरी की मुहर लगा दी। यह विधेयक 1972 के उस कानून को निरस्त करता है जिसने ब्रिटेन को यूरोपीय संघ का सदस्य बनाया था ('विंटर ओलंपिक' के जरिए उत्तर कोरिया को मिलेगा अपनी स्थिति बेहतर करने का मौका )

ब्रेक्जिट सचिव डेविड डेविस ने वोटिंग से पहले सांसदों से कहा, ‘‘यह विधेयक देश को यूरोपीय संघ से बाहर निकालने के लिए तैयार करने के वास्ते अहम है।’’ अभी इस विधेयक को हाउस ऑफ लाड्र्स में पेश किया जाना है जहां इसके व्यापक बदलाव की मांग उठ सकती है। 30 जनवरी से इसकी जांच शुरू होगी। इस बीच ब्रेक्जिट जनमत संग्रह में रूस के संभावित दखल की जांच कर रहे ब्रिटिश सांसदों ने खुलासा किया है कि फेसबुक अपनी जांच का दायरा बढ़ाने के लिए सहमत हो गया है।

हाउस ऑफ कॉमन्स डिजिटल, कल्चर, मीडिया एंड स्पोर्ट कमेटी ने कहा कि सिमॉन मिल्नर ने वादा किया है कि कंपनी ‘‘ब्रेक्जिट रिफरेंडम के वक्त समन्वित गतिविधियों में शामिल समूहों की’’ तलाश करेगी। मिल्नर ब्रिटेन में फेसबुक के नीति निर्देशक हैं। मिल्नर ने कहा कि सुरक्षा विशेषज्ञ अपनी जांच तेजी से शुरू करेंगे लेकिन इसके परिणाम आने में कई हफ्तों का वक्त लग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश