1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. थैचर के बाद ब्रिटेन में पहली महिला प्रधानमंत्री बनना तय, दो नाम सामने

थैचर के बाद ब्रिटेन में पहली महिला प्रधानमंत्री बनना तय, दो नाम सामने

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2016 06:51 am IST,  Updated : Jul 08, 2016 06:51 am IST

प्रधानमंत्री के तौर पर मारग्रेट थैचर का कार्यकाल पूरा होने के करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन में पहली महिला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है।

Britain- India TV Hindi
Britain Image Source : PTI

लंदन: प्रधानमंत्री के तौर पर मारग्रेट थैचर का कार्यकाल पूरा होने के करीब ढाई दशक बाद ब्रिटेन में पहली महिला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। ब्रेग्जिट मतविभाजन के बाद डेविड कैमरन के उत्तराधिकारी पद की दौड़ में मुख्य मुकाबला गृह मंत्री टेरेसा मे और ऊर्जा मंत्री आंद्रिया लीडसम के बीच तय माना जा रहा है।

कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ से न्याय मंत्री माइकल गव के बाहर हो जाने के बाद अब टेरेसा मे का मुकाबला लीडसम से होगा। दूसरे दौर के मतदान में गव दौड़ से बाहर हो गए। लीडसम के 84 और गव के 46 मतों के मुकाबले 199 टोरी सांसदों का समर्थन हासिल करने के बाद टेरेसा मे ने कहा, यह मतदान साबित करता है कि कंजरवेटिव पार्टी एकजुट हो सकती है।

अब अंतिम दौर के मतदान के लिए टेरेसा मे और लीडसम देशभर में प्रचार कर कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों का व्यापक समर्थन जुटाने का अभियान शुरू करेंगी। विजेता के नाम का ऐलान नौ सितंबर को किया जाएगा। लेकिन यह अब पक्का हो गया है कि जो भी विजेता होगी वह थैचर के बाद देश की दूसरी महिला प्रधानमंत्री होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश