1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. UK में कम से कम 1 जून तक लागू रहेगा lockdown: पीएम बोरिस जॉनसन

UK में कम से कम 1 जून तक लागू रहेगा lockdown: पीएम बोरिस जॉनसन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2020 12:13 am IST,  Updated : May 11, 2020 12:21 am IST

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यूके में कम के कम एक जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से कुछ सार्वजनिक स्थान फिर से खुल सकते हैं।

Boris Johnson- India TV Hindi
UK में कम से कम 1 जून तक लागू रहेगा lockdown: पीएम बोरिस जॉनसन Image Source : AP

लंदन. कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। दुनिया के ज्यादातर देशों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है। आज यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यूके में कम के कम एक जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से कुछ सार्वजनिक स्थान फिर से खुल सकते हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कुछ छूट दी जाएंगी क्यों पिछले करीब 7 हफ्ते से अर्थव्यवस्था लगभग बंद है। सोमवार से उन लोगों को काम पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जो घर से काम नहीं कर सकते। बुधवार से लोगों को आउटडोर एक्सरसाइज करने की छूट होगी, लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन माननी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश