1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जानें, क्यों अपनी बेटियों को दुनिया से ‘छिपाकर’ रखते हैं व्लादिमिर पुतिन

जानें, क्यों अपनी बेटियों को दुनिया से ‘छिपाकर’ रखते हैं व्लादिमिर पुतिन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 02:02 pm IST

दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के व्यक्तिगत जीवन के बारे में दुनिया कम ही जानती है...

Vladimir Putin | AP- India TV Hindi
Vladimir Putin | AP

मॉस्को: दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में दुनिया कम ही जानती है। राष्ट्रपति पुतिन की हमेशा ही यह कोशिश रही है कि उनकी बेटियां दुनिया की नजरों में न आएं। यही नहीं, पुतिन की पत्नी भी हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहीं। हालांकि वह कई देशों के दौरों पर उनके साथ गईं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में वह कम ही नजर आईं। 

जहां पुतिन की बड़ी बेटी के हॉलैंड में होने की खबर मिली थी, वहीं कम ही लोग जानते होंगे कि पुतिन की छोटी बेटी देश की राजधानी मॉस्को में ही नाम बदलकर रह रही थीं। पुतिन एक खुफिया एजेंट भी रहे हैं और जब वह रूस के प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को इंटरनेशनल स्कूल से निकालकर घर पर ही उनकी शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था कराई। इसके पीछे बेटियों की सुरक्षा को कारण बताया गया।

आइए, जानते हैं पुतिन की फैमिली के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश