1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. खालिस्तानी अमृतपाल का सहयोगी अवतार सिंह की ब्रिटेन में मौत, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कराया था हमला

खालिस्तानी अमृतपाल का सहयोगी अवतार सिंह की ब्रिटेन में मौत, लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कराया था हमला

 Published : Jun 15, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 02:00 pm IST

ब्रिटेन में रह रहा अवतार सिंह पिछले काफी दिनों से ब्‍लड कैंसर से जूझ रहा था। माना जाता है कि अवतार सिंह की मदद से ही अमृतपाल भारत में लगातार 37 दिनों तक छिपता रहा था। NIA ने खांडा और 3 अन्‍य अलगाववादियों को ब्रिटेन में भारतीय उच्‍चायोग के सामने हुए प्रदर्शन का मास्‍टरमाइंड माना था।

amritpal- India TV Hindi
खालिस्तानी अमृतपाल का सहयोगी अवतार सिंह की ब्रिटेन में मौत Image Source : INDIA TV

बर्मिंघम: खालिस्तानी अलगाववादी और लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई है। खांडा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का करीबी माना जाता था और वह लंदन में भारतीय उच्चायोग में 19 मार्च को हुई हिंसा का प्रमुख सूत्रधार था और वह ब्रिटेन में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था। अवतार सिंह को असम जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का गुरु माना जाता था। 

बर्मिंघम शहर के एक अस्‍पताल में भर्ती थी अवतार सिंह 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवतार सिंह को जहर दिया गया था, जिसके बाद उसे ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के एक अस्‍पताल में उसे भर्ती कराया गया था। माना जाता है कि अवतार सिंह ने ही अमृतपाल को 'वारिस पंजाब दे' संगठन के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। 'वारिस पंजाब दे' का गठन दीप सिद्धू ने किया था। इसके साथ ही उसने कई सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्‍तेमाल की ट्रेनिंग दी थी। बताया जा रहा है कि अवतार सिंह पिछले काफी समय से ब्लड कैंसर से भी जूझ रहा था। 

NIA ने जारी की थी हमलावरों की तस्वीर 

वहीं इससे पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले खालिस्तान समर्थकों में से कुछ मुख्य आरोपियों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने तस्वीर जारी की थी। जिसमें लंदन में 19 मार्च 2023 को इंडिया हाउस पर हमला करने वालों का ब्यौरा मांगा गया है। इसमें से एक तस्वीर अवतार सिंह की भी थी। एनएआइए ने राष्ट्रहित में आमजनों से भी वीडियो में नजर आने वाले खालिस्तानियों का ब्यौरा देने के लिए आम जनता से भी अपील की है। इसके लिए एक ह्वाट्सएप नंबर 7290009373 भी जारी किया है। जारी तस्वीरों में दिख रहे आरोपियों का नाम, पासपोर्ट डिटेल, फोन नंबर, पता व पहचान के लिए अन्य किसी तरह का ब्यौरा देने वालों की नाम इत्यादि को गुप्त रखा जाएगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश