लंदन: ब्रिटिश पुलिस ने सोमवार को अमेरिका में UK के पूर्व राजदूत पीटर मेंडेलसन को गिरफ्तार कर लिया है। मेंडेलसन को जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों से जुड़े गलत व्यवहार की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस फोर्स ने कहा कि "अधिकारियों ने नॉर्थ लंदन के एक पते पर 72 साल के एक आदमी को सरकारी पद पर गलत व्यवहार के शक में गिरफ्तार किया है।" उसे पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने मेंडेलसन का नाम नहीं लिया, लेकिन मामले में संदिग्ध की पहचान पहले 72 साल के पूर्व डिप्लोमैट के तौर पर हुई।
पुलिस मेंडेलसन से जुड़े इस मामले की जांच कर रही है कि उन्होंने डेढ़ दशक पहले एपस्टीन को संवेदनशील सरकारी जानकारी दी थी। उनकी गिरफ्तारी पूर्व प्रिंस एंड्रयू, को एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती से जुड़े इसी तरह के अपराध के शक में एक अलग मामले में गिरफ्तार किए जाने के 4 दिन बाद हुई है। एंड्रयू को 11 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया, जबकि पुलिस की जांच जारी है।
सितंबर 2025 में पीटर मेंडेलसन को ब्रिटेन के अमेरिका में राजदूत के पद से हटा दिया गया था। इसके पीछे वजह थी कुछ ईमेल्स का सार्वजनिक होना, जिनमें पता चला कि 2008 में जेफरी एपस्टीन के नाबालिगों के साथ यौन अपराधों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद भी मेंडेलसन ने उससे अपनी दोस्ती जारी रखी थी। पिछले महीने अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में इस संबंध की और गहराई से जानकारी सामने आई, तो ब्रिटिश पुलिस ने मेंडेलसन के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी थी।
एपस्टीन की फाइलों से पता चलता है कि मेडेलसन ने 2009 में एपस्टीन को सेंसिटिव और शायद मार्केट को प्रभावित करने वाली सरकारी जानकारी दी थी। मेंडेलसन उस समय की सरकार में शामिल थे। इसके बाद अधिकारियों ने लंदन और पश्चिमी इंग्लैंड में मैंडेलसन के दो घरों की तलाशी ली है। मेंडेलसन को अपॉइंट करने के फैसले से पीएम स्टार्मर भी मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन ने बता ही दिया, क्यों यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है रूस
ट्रंप ने टैरिफ को लेकर दी धमकी, बोले- 'जिन देशों ने USA को दिया धोखा उनके साथ होगा बुरा'
संपादक की पसंद