1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Liz Truss Resigned: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, 6 हफ्ते पहले ही बनी थीं पीएम

Liz Truss Resigned: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, 6 हफ्ते पहले ही बनी थीं पीएम

 Published : Oct 20, 2022 06:26 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 07:04 pm IST

Liz Truss Resigned: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह सिर्फ डेढ़ महीने पहले 6 सितंबर 2022 को ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं। ट्रस का 6 हफ्तों का छोटा-सा कार्यकाल कई विवादों से भरा रहा और उन्हें पीएम बनने के बाद संभलने का मौका ही नहीं मिला।

 Liz Truss Resigned- India TV Hindi
Liz Truss Resigned Image Source : INDIA TV/AP

Highlights

  • ट्रस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया
  • 6 सितंबर 2022 को ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं
  • पिछले महीने सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी

Liz Truss Resigned: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह सिर्फ डेढ़ महीने पहले 6 सितंबर 2022 को ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थीं। ट्रस का 6 हफ्तों का छोटा-सा कार्यकाल कई विवादों से भरा रहा और उन्हें पीएम बनने के बाद संभलने का मौका ही नहीं मिला। इससे पहले ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सरकार से एक वरिष्ठ मंत्री के इस्तीफे और संसद के निचले सदन में सदस्यों द्वारा जमकर आलोचना के गुरुवार के घटनाक्रम के बाद अब ट्रस के पद पर बने रहने को लेकर संशय पैदा हो गया था।

कैसे शुरू हुई दिक्कत?

दरअसल, पिछले महीने सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी, जिसके असफल होने के कारण आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। ट्रस ने पिछले शुक्रवार को क्रासिंस्की क्वार्टेंग को वित्त मंत्री पद से हटा दिया गया था और उनके उत्तराधिकारी, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने सोमवार को सरकार के मिनी-बजट में कटौती कर दी थी। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान सत्तारूढ़ कन्जरवेटिव पार्टी में अनुशासनहीनता भी देखने को मिली। कन्जरवेटिव पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ओपिनियन पोल में मिली लेबर पार्टी को बढ़त
इसके अलावा ओपिनियन पोल में विपक्षी लेबर पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई देने से भी हालात ट्रस के खिलाफ चले गए। इसे देखते हुए कन्जरवेटिव पार्टी के कई नेताओं का मानना था कि ट्रस को हटाकर ही कोई उम्मीद की जा सकती है, लेकिन वे इस बात को लेकर बंटे हुए हैं कि उन्हें कैसे हटाया जाए। इससे पहले भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने लंदन में मंत्रिस्तरीय संचार के लिए अपने निजी ई-मेल का इस्तेमाल करने की 'गलती' के बाद बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनके इस्तीफे के पीछे ट्रस सरकार की डंवाडोल स्थिति को ही माना गया।

लिज ट्रस का राजनीतिक सफर
लिज ट्रस ने सबसे पहला चुनाव पार्षद का जीता था। लिज का परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है। 2010 में ट्रस पहली बार वह सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश