1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हर माह 5 नई लड़कियों को ड्रग दे करता रेप और अवॉर्ड के तौर पर बनाता था वीडियो, चीनी छात्र की दरिंदगी

हर माह 5 नई लड़कियों को ड्रग दे करता रेप और अवॉर्ड के तौर पर बनाता था वीडियो, चीनी छात्र की दरिंदगी

 Published : Mar 06, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 05:29 pm IST

लंदन की एक टॉप यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई करने वाले चीनी छात्र की दरिंदगी भरी दास्तान सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। वह हर महीने कम से कम 4 लड़कियों को ड्रग देकर उनका रेप करता था और उसका वीडियो बनाकर अपने पास अवॉर्ड के तौर पर रखता था।

चीनी छात्र जोऊ। - India TV Hindi
चीनी छात्र जोऊ। Image Source : METROPOLITAN POLICE

लंदनः लंदन की एक टॉप यूनिवर्सिट की चीनी छात्र की दिल दहला देने वाली दरिंदगी सामने आई है। पीएचडी कर रहे चीनी छात्र ने लंदन ओर चीन में हर महीने कम से कम 5 नई लड़कियों और महिलाओं को ड्रग देकर उनका रेप करता था और उसको अपने लिए अवॉर्ड मानकर वीडियो भी सुरक्षित रखता था। वह लड़कियों को पहले ड्रग का नशा देता था और जब वह बेहोश हो जातीं या सो रही होती तो उनके साथ रेप करता था। इसके अलावा होश में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं को भी जबरन पकड़कर रेप कर देता था। इस तरह उसने 4 साल में कई दर्जन लड़कियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाया। करीब 10 पीड़िताओं ने सामने आकर चीन के PHD छात्र की इस दरिंदगी को बयां किया है। 

लंदन की कोर्ट ने इस चीनी छात्र को 10 महिलाओं को नशीला पदार्थ देने और उनसे बलात्कार करने का दोषी ठहराया है। अदालत में ज़ू नाम के इस छात्र को गणना करने वाला शिकारी बताया गया। उसने 2019 से 2023 के बीच यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) में पीएचडी करते समय इन घटनाओं को अंजाम दिया। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार नौ पीड़िताओं पर यौन हमलों की वीडियोटेप रिकॉर्डिंग को व्यक्तिगत ट्रॉफी के रूप में सुरक्षित रखा था, इसमें से 2 की पहचान की गई है। 

सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म और डेटिंग एप्स पर चुनता था साथी

यह चीनी छात्र सोशलमीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म और डेटिंग एप्स पर दोस्ती करके नए साथी की तलाश करता था। उसने अपने बदला हुआ ऑनलाइन नाम "पाखो" रख लिया था। वह कई चीनी और ब्रिटिश छात्राओं से दोस्ती की। फिर उनको शराब के लिए आमंत्रित करता था। इसके बाद नशीला पदार्थ पिलाकर चीन और लंदन के आवासों पर ले जाकर उनका जबरन रेप करता था। उसने उस वक्त भी चीन में 7 रेप किए जब कोविड महामारी फैली हुई थी। 

"जबरन घर पर रखा और बेडरूम में ले जाकर किया रेप"

झेन्हाओ जोऊ की शिकार हुई पीड़िताओं में से एक ने अदालत में गवाही दी कि जोऊ ने 18 मई, 2023 को उसके निवास पर हमला किया  और जबरन अपने घर पर हिरासत में रख लिया। बाद में उसे वहां काफी मात्रा में शराब पिलाई। फिर अपने बेडरूम में ले जाने लगा, जब उसने मना किया तो जोऊ जबरन अंदर खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसने बेचैनी महसूस की और फ्लैट से बाहर निकलने का प्रयास किया था, लेकिन ज़ू ने उसके छोड़ने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। उसे जोऊ ने वोदका का एक बड़ा गिलास पीने के लिए मजबूर किया। एक अन्य घटना में, एक महिला ने बेहोश होने से पहले उससे रेप न करने की विनती कर रही थी। मगर वह नहीं मना। 

सोती हुई और नशे में रहने वाली महिलाएं थीं आसान शिकार

जोऊ अक्सर सोती हुई लड़कियों या उन्हें नशे में करने के बाद रेप करता था। उसे बलात्कार के अलावा, अश्लील साहित्य और सामग्री रखने, यौन अपराध करने के इरादे से लड़कियों को नियंत्रण में लेने वाली दवा रखने, बेहोश और सोती हुई महिलाओं का रेप करने का भी दोषी ठहराया गया। उसने कोर्ट में हर महीने 4 नई लड़कियों या महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने का अपराध स्वीकार किया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमांडर केविन साउथवर्थ के अनुसार, वीडियो साक्ष्य से पता चलता है कि 50 अतिरिक्त पीड़िताएं हो सकती हैं जो अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश