1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन में प्रस्तावित US-चीन व्यापार वार्ता से पहले भीषण विस्फोट, बीजिंग के निशाने पर अमेरिकी सेमीकंडक्टर क्षेत्र

स्पेन में प्रस्तावित US-चीन व्यापार वार्ता से पहले भीषण विस्फोट, बीजिंग के निशाने पर अमेरिकी सेमीकंडक्टर क्षेत्र

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 14, 2025 10:55 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 10:55 am IST

स्पेन में इस हफ्ते प्रस्तावित US-चीन व्यापार वार्ता से पहले राजधानी मैड्रिड की एक इमारत में भीषण विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं।

स्पेन में विस्फोट की प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
स्पेन में विस्फोट की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

मैड्रिड/ताइपे: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में इस सप्ताह चीन और अमेरिका के बीच व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा और सोशल मीडिया मंच टिकटॉक के स्वामित्व पर होने वाली वार्ता से पहले एक इमारत में विस्फोट हो गया है। इसमें कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आपात सेवा विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच चीन ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर क्षेत्र को निशाने पर लेते हुए 2 जांच शुरू कर दी है। इससे दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़ सकता है।

वार्ता से पहले विस्फोट से दहशत

मैड्रिड में इसी हफ्ते प्रस्तावित अमेरिका-चीन वार्ता से पहले हुए विस्फोट ने भी दहशत फैला दी है। हालांकि स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि दमकलकर्मियों को संदेह है कि गैस लीक होने की वजह से विस्फोट हुआ। दमकल विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने कहा कि दमकलकर्मियों ने अपराह्न तीन बजे तीन मंजिला इमारत के भूतल पर विस्फोट होने के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला।विस्फोट के कारण एक कैफे, एक स्टोर और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

चीन को अमेरिका से आयातित एनालॉग आईसी चीप पर संदेह

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका से आयातित कुछ एनालॉग आईसी चिप पर संदेह है। ऐसे में इन चिपों की डंपिंग-रोधी जांच शुरू कर दी है। यह जांच कुछ कमोडिटी इंटरफेस आईसी चिप और गेट ड्राइवर आईसी चिप को लक्षित करेगी, जो आमतौर पर टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स और ओएन सेमीकंडक्टर जैसी अमेरिकी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं। मंत्रालय ने अलग से चीन के चिप क्षेत्र के खिलाफ अमेरिकी उपायों की भेदभाव-विरोधी जांच की घोषणा की।

स्कॉट बेसेंट और हे लिफेंग के बीच होनी है वार्ता

रविवार और बुधवार के बीच मैड्रिड में चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग और अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बीच वार्ता होनी है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि निर्यात प्रतिबंध और शुल्क जैसे अमेरिकी उपाय उन्नत कंप्यूटर चिप और कृत्रिम मेधा जैसे ‘चीन के उच्च-तकनीकी उद्योगों के विकास को रोकते और दबाते हैं।’’ जांच की घोषणा शुक्रवार को अमेरिका द्वारा 23 चीनी कंपनियों को उन व्यवसायों की सूची में शामिल करने के बाद हुई है, जिन पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विरुद्ध कथित रूप से काम करने के लिए प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

इस सूची में वे दो चीनी कंपनियां भी शामिल हैं, जिन पर प्रमुख चीनी चिप निर्माता कंपनी एसएमआईसी के लिए चिप बनाने के उपकरण खरीदने का आरोप है। मैड्रिड में बेसेंट और हे के बीच बैठकें व्यापार तनाव कम करने और एक-दूसरे के उत्पादों पर ऊंचे शुल्क को स्थगित करने के उद्देश्य से की जा रही वार्ताओं की श्रृंखला के तहत होंगी। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश