1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कही बात?

वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कही बात?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 06, 2023 07:22 am IST,  Updated : Oct 06, 2023 07:22 am IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझन और उनके चालक दल के सदस्यों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रिगोझिन और उनके चालक दल के अवशेषों में विस्फोटक निशान पाए गए थे।

प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने किया बड़ा खुलासा- India TV Hindi
प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने किया बड़ा खुलासा Image Source : FILE

urin on Yevgeny Prigozhin: रूस के ​राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगस्त में रूसी भाड़े के सैन्य संगठन वैगनर ग्रुप के सेना प्रमुख येवेगनी प्रिगोझिन के विमान दुर्घटना में मारे जाने के बाद उनके शरीर में हथगोले के टुकड़े पाए गए हैं। पुतिन ने कहा कि प्लेन हादसे की जांच कर रहे विशेषज्ञों को ऐसा कोई इंडिकेशन नहीं मिला, विमान को बाहरी प्रभाव का सामना करना पड़ा हो। वैगनर ग्रुप के मुखिया प्रिगोझिन सहित प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की विमान हादसे में मौत हो गई थी। पुतिन ने कहा कि जांच अभी भी जारी है। हालांकि पुतिन ने यह नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या था? फिर भी उनके बयान से यह इंडिकेशन मिलता है कि विमान को एक आकस्मिक ग्रेनेड विस्फोटक के कारण गिरा दिया गया था। 

गौरतलब है कि रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे एक प्लेन के हादसे में प्रिगोझिन की मौत हुई। इससे पहले रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ हुई बगावत के बाद प्रिगोझिन को देश से बाहर निकाल दिया गया था। जून महीने में पुतिन के खिलाफ असफल बगावत करने के बाद से ही वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के हत्या की अटकलें लगाई जा रही थी। रूस के पड़ोसी देश बेलारूस ने प्रिगोझिन को शरण देने की बात कही थी। 

कैसे हुई थी मौत?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन भी इनमें से एक थे। वैगनर ग्रुप से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने बताया था कि जेट को मॉस्को के उत्तर में हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि क्रैश हुए प्लेन में येवगेनी प्रिगोझिन सवार था।

प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने कही थी ये बात

येवेगनी प्रिगोझिन कभी रूस के राष्ट्रपति पुतिन का काफी वफादार था। वह उनका खानसामा था। लेकिन समय के साथ दूरी बढ़ती गई। पुतिन और प्रिगोझिन के बीच अदावत तब शुरू हुई, जब प्रिगोझिन ने अपने वैगनर ग्रुप के साथ मिलकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी। वह मास्को की ओर हमले के लिए निकल पड़ा था। लेकिन बाद में वह पलट गया। कुछ समय बाद ही विमान हादसे में येवेगनी प्रिगोझिन की मौत की खबर आई। प्रिगोझिन की मौत पर पुतिन ने कहा था कि 'वह टैलेंटेड था, लेकिन गलती कर गया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश