1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों पर फिर बरपाया कहर, ड्रोन और मिसाइलों से किए ताबड़तोड़ हमले

रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों पर फिर बरपाया कहर, ड्रोन और मिसाइलों से किए ताबड़तोड़ हमले

 Published : Jun 10, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 04:38 pm IST

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर भयानक प्रहार किया है। रूस की ओर से ताजा किए गए हमलों में यूक्रेन के 2 शहरों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हुए हैं।

Russia ukraine War- India TV Hindi
Russia ukraine War Image Source : AP

कीव: रूस की ओर से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। रूस के ताजा हमलों ने यूक्रेन को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। रूस ने मंगलवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों के बारे में जानकारी दी है। 

क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान में हमले को युद्ध के दौरान ‘अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक’ बताया है। उन्होंने कहा कि रूस ने रात के दौरान 315 ड्रोन और सात मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि दागे गए ड्रोन में से अधिकतर ‘शहीद’ ड्रोन थे। जेलेंस्की ने हमले के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप से ‘ठोस कार्रवाई’ का आह्वान किया है।

Russia ukraine War
Image Source : APRussia ukraine War

रूसी हमलों में इमारतों को पहुंचा नुकसान 

ओडेसा के प्रांतीय प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर के केंद्र में स्थित एक प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शहर में 2 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर हुए हमले में 4 लोग घायल हुए हैं।

यह भी जानें 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस की ओर से हमले आमतौर पर रात के समय ही होते हैं और जो सुबह तक जारी रहते हैं। रूस ऐसा इसलिए करता है क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना मुश्किल होता है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब तक 12 हजार से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। रूस का कहना है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी, 7 छात्रों समेत 8 लोगों की मौत; कई घायल

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत-चीन-रूस को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, जानें अब क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश