1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन में फिर जोरदार मिसाइल अटैक, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के पास हुआ हमला

नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन में फिर जोरदार मिसाइल अटैक, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के पास हुआ हमला

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 10, 2023 09:25 am IST,  Updated : Aug 10, 2023 09:25 am IST

रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। अब यूक्रेन भी पलटवार कर रहा है, इससे रूस और ज्यादा बौखलाया हुआ है। बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर मिसाइल अटैक किया है।

नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन में फिर जोरदार मिसाइल अटैक, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के पास हुआ हमला- India TV Hindi
नहीं मान रहा रूस, यूक्रेन में फिर जोरदार मिसाइल अटैक, न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के पास हुआ हमला Image Source : PTI

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। डेढ़ साल ​पूरे होने वाले हैं, लेकिन जंग रुकने की बजाय और तेज होती जा रही है। हाल ही में मॉस्को पर हुए ड्रोन अटैक के बाद रूस बौखलाया हुआ है। बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर हाल के समय मे ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसी क्रम में यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर मिसाइल अटैक किया है। रूस के इस मिसाइल हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हमला हुआ है वह यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के समीप स्थित है। संयंत्र के आसपास गोलाबारी से यहां लगातार परमाणु दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय गवर्नर यूरी मालाश्को ने टेलीग्राम पर बताया कि हमले में एक आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इसी बीच, रूस के अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी मॉस्को में एक भीषण धमाके में रूसी सुरक्षाबलों के लिए ऑप्टिकल उपकरण बनाने वाली फैक्टरी जमींदोज हो गई। इसमें एक की मौत गई और लगभग 60 लोग घायल है। रूसी अधिकारियों ने सर्गिएव पोसाद शहर में हुए विस्फोट का कोई कारण नहीं बताया है। इससे पहले, अधिकारियों ने दावा किया था कि रूस की वायुरक्षा प्रणाली ने बीती रात मॉस्को को निशाना बनाने आए दो ड्रोन को मार गिराया। उनका दावा था कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी पर हमले की कोशिश की थी। 

मॉस्को समीप रूस ने मार गिराए थे दो ड्रोन

इससे पहले रूस की राजधानी मास्को को दहलाने की साजिश के तहत दो ड्रोन हमले किए गए थे, हालांकि रूस ने इन दोनों ड्रोन को हवा में मार गिराया था और मास्को को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम ​कर दिया। हमले की कोशिश रूस की राजधानी मॉस्को के नजदीक की गई। रूसी सेना ने मॉस्को की तरफ जा रहे दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।हमले की जानकारी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश