1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन को दिया झटका, ब्रिटिश 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलों को मार गिराया

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन को दिया झटका, ब्रिटिश 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलों को मार गिराया

 Published : Nov 21, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Nov 21, 2024 04:20 pm IST

यूक्रेन ने ब्रिटिश क्रूज मिसाइलों से रूस पर बड़ा हमला किया था। रूस की तरफ से इस हमले को लेकर कहा गया है कि उसने ब्रिटेन निर्मित दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है।

Russia Ukraine War (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Russia Ukraine War (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग खतरनाक मोड़ लेती जा रही है। यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों के बाद अब रूस पर ब्रिटिश 'स्टॉर्म शैडो' क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। इस बीच रूस की तरफ से कहा गया है कि उसने ब्रिटेन निर्मित दो 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों, छह एचआईएमएआरएस रॉकेट और 67 ड्रोन को नष्ट कर दिए। यूक्रेन में ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ के बारे में मंत्रालय की ओर से दैनिक तौर पर प्रदान की जाने वाली जानकारी में यह घोषणा की गई। इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में यह घटना कब और कहां हुई या मिसाइल किसको निशाना बनाने के लिए दागी गई थीं। 

रूस पहले भी नष्ट कर चुका है मिसाइलें

ब्रिटेन निर्मित ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को गिराने की मॉस्को की यह पहली सार्वजनिक घोषणा नहीं है। रूस ने पूर्व में भी अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में इस तरह की कुछ मिसाइलों को नष्ट करने की बात कही थी।

रूस ने ICBM मिसाइलों से किया हमला

इस बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने बीती रात यूक्रेनी शहर निप्रो को निशाना बनाकर जंग में पहली बार अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों (ICBM) का इस्तेमाल किया। यूक्रेन की वायुसेना ने बृहस्पतिवार को टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि इसे रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से दागा गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब जंग के मैदान में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के साथ युद्ध ने अधिक अंतरराष्ट्रीय आयाम ले लिया है।

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: रूस ने किया पलटवार, यूक्रेन के निप्रो शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों से किया हमला

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, कई मामलों में था वांछित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश