1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने 24 घंटे में ले लिया बदला, दक्षिणी यूक्रेन में भीषण मिसाइल हमले से 7 लोगों की मौत

रूस ने 24 घंटे में ले लिया बदला, दक्षिणी यूक्रेन में भीषण मिसाइल हमले से 7 लोगों की मौत

 Published : Jun 30, 2024 06:26 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 06:26 pm IST

रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे के अंदर भीषण पलटवार किया है। इस हवाई हमले में यूक्रेन के 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला (फाइल)- India TV Hindi
यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला (फाइल) Image Source : AP

कीवः रूस ने महज 24 घंटे में यूक्रेन से हमले का बदला ले लिया है। रूसी सेना की एयर स्ट्राइक में दक्षिणी यूक्रेन के एक शहर में 7 लोगों की मौत हो गई है। रूस ने मिसाइल के जरिये यह हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार इस हमले में बच्चों सहित सात नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने अधिकारियों ने विल्नियांस्क के एक पार्क में पड़े शव की तस्वीरें जारी कीं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को हुए इस हमले में 36 लोग घायल हो गए और रविवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।

विल्नियांस्क जापोरीज्जिया क्षेत्र में है, जो स्थानीय राजधानी से 30 किलोमीटर (20 मील) से भी कम दूरी पर स्थित है। स्थानीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। फेडोरोव ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में विल्नियांस्क में एक दुकान, आवासीय भवन और एक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। विल्नियांस्क में हुए हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव के पश्चिमी साझेदारों से रूसी हमलों को रोकने का आह्वान किया। 

रूस ने मार गिराए यूक्रेन के 36 ड्रोन

स्थानीय गवर्नर के अनुसार यूक्रेन के हिंसाग्रस्त पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में शनिवार रात को आठ नागरिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि उसके बलों ने रातभर में रूस के दक्षिण-पश्चिम में छह क्षेत्रों में 36 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। इससे एक दिन पहले यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन हमला किया था, जिसमें करीब 5 लोगों की मौत हो गई थी।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

ब्रिटेन में हिंदू वोटरों को लुभाने के लिए स्टार्मर भी पहुंचे स्वामी नारायण मंदिर, कहा-हिंदुओं के खिलाफ दृष्टि कोण देश में नहीं चलेगा


ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने T20 World Cup जीतने पर भारत को बधाई दी, फिर कहा-"मुझे हिंदू धर्म से मिलती है प्रेरणा"
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश