1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले से फिर दहला कीव, कम से कम 6 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले से फिर दहला कीव, कम से कम 6 लोगों की मौत

 Published : Jul 31, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 12:52 pm IST

रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला किया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन पर रूसी हमले का दृश्य (फाइल)- India TV Hindi
यूक्रेन पर रूसी हमले का दृश्य (फाइल) Image Source : AP

कीवः रूस ने बुधवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से घातक हमला किया। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमुर त्काचेंको ने बताया कि कम से कम 52 लोग घायल हुए हैं और यह संख्या बढ़ सकती है।

मलबे में दबे लोग

तिमुर त्काचेंको ने कहा कि एक नौ मंजिला रिहायशी इमारत का बड़ा हिस्सा हमले में ढह गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा, “मिसाइल हमला। सीधे रिहायशी इमारत पर। लोग मलबे में दबे हुए हैं। सभी सेवाएं मौके पर हैं।”

27 जगहों पर किया हमला

त्काचेंको के अनुसार रूस ने इस बारकीव के कम से कम 27 स्थानों को इस हमले में निशाना बनाया गया, जिनमें सबसे अधिक नुकसान सोलोमियनस्की और स्वियातोशिन्स्की जिलों में हुआ है। घटनास्थल से आई तस्वीरों में देखा गया कि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत से धुएं के गुबार उठ रहे हैं और चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा है। 

अमेरिका ने रूस को दी है नई चेतावनी

रूस ने यह हमला यूक्रेन पर ऐसे वक्त में किया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति प्रयासों में प्रगति के लिए 8 अगस्त तक का समय और दे रहे हैं। अगर तब तक भी वह सीजफायर पर फैसला नहीं करते तो अमेरिका कड़े प्रतिबंध और टैरिफ लागू करेगा। पश्चिमी नेताओं ने पुतिन पर यूएस-नेतृत्व वाली शांति वार्ताओं में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है ताकि वे यूक्रेन के और अधिक हिस्से पर कब्जा कर सकें। (AP)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश