1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन से वापस लौटेगी रूसी सेना! सैन्य समूह के प्रमुख ने पुतिन को दे डाली ये धमकी

यूक्रेन से वापस लौटेगी रूसी सेना! सैन्य समूह के प्रमुख ने पुतिन को दे डाली ये धमकी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 05, 2023 06:48 pm IST,  Updated : May 05, 2023 06:48 pm IST

रूस के वैगनर सैन्य समूह के प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रूसी सेना उसके जवानों को गोला-बारूद उपलब्ध नहीं करा रही है। इस कारण यूक्रेन के बखमुत में की जा रही लड़ाई को रोक सकता है।

यूक्रेन से वापस लौटेगी रूसी सेना! सैन्य समूह के प्रमुख ने पुतिन को दे डाली ये धमकी- India TV Hindi
यूक्रेन से वापस लौटेगी रूसी सेना! सैन्य समूह के प्रमुख ने पुतिन को दे डाली ये धमकी Image Source : FILE

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भवन ‘क्रेमलिन‘ पर हालिया जानलेवा ड्रोन अटैक के बाद रूस ने ताबड़तोड़ हमले यूक्रेन पर किए। बारुदी ड्रोन से यूक्रेन के कई शहरों को नुकसान पहुंचा है। इसी बीच रूस के वैगनर सैन्य समूह के प्रमुख ने यूक्रेन के बखमुत से अपने सैनिकों वापस बुलाने की पुतिन को धमकी दी है। रूस के वैगनर सैन्य समूह के प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रूसी सेना उसके जवानों को गोला.बारूद उपलब्ध नहीं करा रही है। इस कारण  यूक्रेन के बखमुत में की जा रही लड़ाई को रोक सकता है। उन्होंने कहा कि समूह अगले सप्ताह बखमुत से अपने जवानों को वापस बुला लेगा। 

9 मई तक बखमुत पर कब्जा करने की बनाई थी योजना

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और कुख्यात करोड़पति येवगेनी प्रिगोझिन ने दावा किया कि वैगनर ने 9 मई तक बखमुत पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार को चिह्नित करने वाला एक प्रमुख दिवस है और इस दिन रूस में अवकाश रहता है। 

सैनिकों को गोला बारूद की आपूर्ति न होने का किया दावा

प्रिगोझिन ने दावा किया कि उनके जवानों को रूसी सेना की तरफ से सोमवार से पर्याप्त मात्रा में गोला.बारूद की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, कुछ घंटे पहले प्रिगोझिन के प्रवक्ताओं ने एक वीडियो जारी किया। इसमें वह रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव से गोला-बारूद की मांग करते हुए देखे जा सकते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश