1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में "सच्चा प्यार" पाने के लिए करोड़पति महिला ने लगवाए बैनर, पुतिन पर फोड़ा पति नहीं मिलने का ठीकरा

रूस में "सच्चा प्यार" पाने के लिए करोड़पति महिला ने लगवाए बैनर, पुतिन पर फोड़ा पति नहीं मिलने का ठीकरा

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 05, 2022 07:15 am IST,  Updated : Dec 05, 2022 03:00 pm IST

रूस में एक करोड़पति महिला अपने लिए सच्चा प्यार ढूंढ रही है। इसके लिए उसने बकायदा पोस्टर लगवाए हैं। महिला का कहना है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वजह से अपने लिए पति नहीं ढूंढ पा रही है।

महिला ने सच्चा प्यार पाने के लिए लगवाए बैनर- India TV Hindi
महिला ने सच्चा प्यार पाने के लिए लगवाए बैनर Image Source : TWITTER

रूस में एक महिला ने सच्चा प्यार पाने के लिए बैनर लगवाए हैं। उसका कहना है कि पुतिन की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है। इस महिला की उम्र 26 साल है और मारिया मोलोनोवा नाम है। मारिया डेटिंग एप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। वह उलान-उडे शहर की रहने वाली है। मारिया दो बच्चों की मां भी है। उसने इस उम्मीद से शहर के कई व्यस्त चौराहों पर बिलबोर्ड लगवाए हैं, कि उसके अपने लिए एक पति मिल सके। 

उसने बिलबोर्ड में एक क्यूआर कोड भी लगवाया है। इसमें जो भी उसका पति बनना चाहेगा, उसे सवालों के जवाब देने होंगे, ताकि वह उनका आकलन कर सके। विज्ञापन में लिखा है, 'करोड़पति को पति की तलाश है।' लेकिन आपके मन में एक सवाल आ रहा होगा कि वह किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकती। वास्तव में, जब से पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है, रूसियों के लिए टिंडर सहित सभी डेटिंग ऐप का उपयोग करना मुश्किल हो गया है।  

इंस्टाग्राम पर है काफी एक्टिव

एक स्थानीय अखबार से बातचीत में मारिया ने कहा, 'डेटिंग एप्लिकेशन रूस छोड़ चुके हैं और मेरे अपना पार्टनर ढूंढने के लिए कुछ नहीं है और मैं वाकई शादी करना चाहती हूं।' मारिया इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। उनके 22,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके विज्ञापन ने कथित तौर पर बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उन्हें अपने लिए कोई पर्फेक्ट जीवनसाथी मिला है या नहीं।

पूरे शहर में लगाए गए हैं बैनर

 
बैकल डेली न्यूज आउटलेट से बात करते हुए मारिया ने कहा, 'मेरे इंस्टाग्राम को पढ़ने वाले लोग जानते हैं कि मैं जीवन में कुछ भी कर सकती हूं। लेकिन संबंध ही नहीं बना पा रही। डेटिंग साइट्स पर संबंध बनाना संभव हुआ करता था, लेकिन वे अब रूस में काम नहीं करती हैं। इसलिए मुझे बैठकर अपने पति का इंतजार करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उसने आगे कहा, 'मैं पूरे शहर में बैनर लगाना चाहती हूं और अगर मैं भाग्यशाली हूं, तो मैं वास्तव में सच्चे प्यार से मिलूंगी।'

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश