1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 65 यूक्रेनी सैनिकों को बंधक बनाकर ले जा रहा विमान क्रैश, सभी यात्रियों की मौत

65 यूक्रेनी सैनिकों को बंधक बनाकर ले जा रहा विमान क्रैश, सभी यात्रियों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2024 03:32 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 05:20 pm IST

65 यूक्रेनी सैनिकों को युद्धबंदियों के रूप ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हेा गया है। यह विमान गिरते ही आग की चपेट में आ गया है।

रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त- India TV Hindi
रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त Image Source : SOCIAL MEDIA

lane Crash : 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान आग की चपेट में आ गया है। जानकारी के अनुसार एक रूसी सैन्य परिवहन विमान 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों के साथ रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के एक वीडियो में दिखाया गया है कि विमान तेजी से गश खाते हुए नीचे की ओर आ रहा है। आईएल 76 विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया और एक आवासीय क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।एपी की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी गवर्नर का कहना है कि यूक्रेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार सभी लोग मारे गए। 

 समाचार एजेंसी रिया.नोवोस्ती ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया  कि विमान में 65 कैद किए गए यूक्रेनी सैन्यकर्मी थे। इन्हें एक्सचेंज के लिए बेलग्रूड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उनके साथ छह क्रू मेंबर तथा तीन एस्कॉर्ट भी विमान में मौजूद थे।‘ इस प्लेन क्रैश की घटन के बाद रूसी सांसद ने दावा किया है कि इस सैन्य विमान को तीन मिसाइलों से अटैक करके गिराया गया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विमान के गिरते ही लग गई आग

आरटी इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश हो हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन आईएल.76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

विमान में बैठे 65 यूक्रेनी कैदियों के बदले रूसी कैदी होने वाले थे रिहा

प्रिजनर एक्सचेंज पर रूस यूक्रेन ने समझौता किया था। रूस और यूक्रेन में कुछ महीने पहले यह समझौता हुआ था कि जंग के बावजूद वो प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला बदली करते रहेंगे। इस प्लेन में भी यही कैदी थे, जिनके बदले रूसी कैदियों को रिहा किया जाना था। पिछले दिनों इसी इलाके में एक मिसाइल हमले में 25 लोगों की मौत हो गई थी। 

जानिए इल्युशिन 76 की खासियत

इस सैन्य विमान में 4 इंजन लगे हैं। एक बार में यह विमान 40 हजार किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम है। इस विमान के तीन वैरिएंट हैं। रूस में बना यह विमान राहत सामग्री और बड़ी संख्या मंे लोगों को लाने ले जाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। रूस, यूक्रेन के अलावा भारत की सेना भी इस विमान का उपयोग करती है।

सोर्सः (रायटर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश