1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का किया ऐसा स्वागत, वायरल हो रहा Video

व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का किया ऐसा स्वागत, वायरल हो रहा Video

 Published : Jul 29, 2024 10:04 am IST,  Updated : Jul 29, 2024 10:29 am IST

रूस के नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर भारतीय नौसेना के जवानों ने स्टील्थ फ्रिगेट INS ताबर के साथ भाग लिया है। व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नौसेना का स्वागत किया है।

व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
व्लादिमीर पुतिन Image Source : RT

भारतीय नौसेना की आईएनएस ताबर रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रूस पहुंची है। भारतीय नौसेना की आईएनएस ताबर रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रूस पहुंची है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार आईएनएस ताबर पर सवार भारतीय नौसेना कर्मियों का स्वागत किया और उन्हें इस समारोह में शामिल होने पर बधाई दी है। 

पुतिन ने नौसेना को दी बधाई

रूस के नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आईएनएस ताबर सेंट पीटर्सबर्ग पहुंची है। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में नेवा नदी पर नौसेना परेड की समीक्षा की और नौसेना के नाविकों को बधाई भी दी। पुतिन के इस खास अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आगे देखिए समारोह का वीडियो

चीन का विध्वंसक भी हुआ शामिल

रूसी नौसेना साल 2017 से नौसेना दिवस के मौके पर परेड का आयोजन करती है। इस साल रूस के नौसेना दिवस कार्यक्रम में 20 रूसी सतह जहाजों, गनबोटों, चार नौकायन जहाजों और एक पनडुब्बी ने भाग लिया है। इसके साथ ही भारत के आईएनएस तबर, अल्जीरिया के प्रशिक्षण जहाज सौम्मम और चीन के विध्वंसक जियाओज़ुओ ने भी समारोह में भाग लिया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 2,500 नौसैनिकों ने सेंट पीटर्सबर्ग में मार्च भी किया है।

INS ताबर की खूबियां

भारत का INS ताबर रूस में भारत के लिए बनाया गया स्टील्थ फ्रिगेट है। यह भारतीय नौसेना के सबसे शुरुआती स्टील्थ युद्धपोतों में से एक है। इसे साल 2004 में रूस के कलिनिनग्राद में कमीशन किया गया था। INS ताबर आधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। ये जहाज पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में कमीशन है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में भड़क उठी भयानक हिंसा, 36 लोग मारे गए, 162 घायल, जानें पूरा मामला

ट्रंप ने फिर कमला हैरिस पर बोला बड़ा हमला, इस बार कह डाली ऐसी बात कि...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश