1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का सुखोई-30 लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित

क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का सुखोई-30 लड़ाकू विमान, पायलट सुरक्षित

 Published : Apr 03, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 05:02 pm IST

रूस का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान क्रीमिया में उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित बच गए है। हादसे के समय विमान में कोई हथियार नहीं था।

Russian Plane - India TV Hindi
Russian Plane Image Source : AP

Russian SU-30 Plane Crash: रूसी एयरोस्पेस फोर्स का एक Su-30 लड़ाकू विमान क्रीमिया में क्रैश हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को क्रीमिया में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रूसी वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हुआ है। हादसे के दौरान दोनों पायलट विमान से सुरक्षित ईजेक्ट कर बाहर निकल आए। विमान में कोई हथियार या गोला-बारूद नहीं था।

पायलटों की जान को खतरा नहीं

RBC बिजनेस पोर्टल ने रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया गया कि चालक दल सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहा। जमीनी खोज और बचाव दल की ओर से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। हादसे के बाद पायलटों की जान को कोई खतरा नहीं है।

Su-30 को माना जाता है शक्तिशाली फाइटर जेट

Su-30 को बेहद उन्नत, शक्तिशाली  और मल्टीरोल फाइटर जेट माना जाता है। क्रीमिया में जिस समय यह हादसे का शिकार हुआ उस दौरान इसमें किसी तरह के हथियार या गोला-बारूद नहीं थे। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना के संभावित कारण या अन्य परिस्थितियों का बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

हादसे का शिकार हुआ था सैन्य परिवहन विमान

इससे पहले 31 मार्च की शाम को क्रीमिया में एक An-26 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल के 7 सदस्यों और विमान में सवार 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। RIA Novosti के अनुसार, An-26 एक चट्टान से टकरा गया था। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी को बताया गया था।

यह भी पढ़ें:

खाड़ी देशों में पानी के लिए मच जाएगा हाहाकार! ईरान के हमले में कुवैत के डीसैलिनेशन प्लांट को पहुंचा नुकसान

समंदर में आमने-सामने हुए चीन और अमेरिका, बीजिंग ने रोका पनामा का ध्वज लगा जहाज तो बिफर पड़े मार्को रूबियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश