1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. सर्बिया के दर्जनों स्कूलों में बम रखे जाने का धमकी भरा ईमेल, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

सर्बिया के दर्जनों स्कूलों में बम रखे जाने का धमकी भरा ईमेल, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 17, 2023 11:24 pm IST,  Updated : May 17, 2023 11:31 pm IST

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि सर्बिया के 78 प्राथमिक स्कूल और 37 हाईस्कूल को बुधवार को ईमेल करके जानकारी दी गई कि स्कूलों में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

सर्बिया के स्कूलों में बम होने की धमकी मिली। सर्बिया के दर्जनों स्कूलों को बम रखे जाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद क्लास को रद्द कर दिया गया और पुलिस ने इमारतों की जांच शुरू कर दी। शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि सर्बिया में इस माह की शुरुआत में एक प्राथमिक स्कूल सहित सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं, जिसे देखते हुए स्कूल में बम की धमकी को गंभीरता से लिया गया। 

स्कूली इमारतों की तलाशी भी ली गई

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यहां के 78 प्राथमिक स्कूल और 37 हाईस्कूल को बुधवार को ईमेल करके जानकारी दी गई कि स्कूलों में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि कक्षाओं को रद्द कर छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने स्कूली इमारतों की तलाशी भी ली। किसी भी स्कूल में बम पाए जाने की कोई सूचना नहीं हैं। पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। 

गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता

गौरतलब है कि पहले भी सर्बिया और क्षेत्र के अन्य देशों में स्कूलों को कई बार इस प्रकार की धमकी दी जा चुकी है, लेकिन हर बार ये फर्जी सूचना साबित हुई है। हालांकि, 3 मई और 4 मई को हुई गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इन घटनाओं में 18 लोग मारे गए थे और 20 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश