1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. म्यूनिख हवाई अड्डे पर मंडराये संदिग्ध ड्रोन, अस्थाई रूप से फ्लाइटों का संचालन बंद

म्यूनिख हवाई अड्डे पर मंडराये संदिग्ध ड्रोन, अस्थाई रूप से फ्लाइटों का संचालन बंद

 Published : Oct 19, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 04:09 pm IST

जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर शनिवार को संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखे जाने पर एयरपोर्ट का संचालन बंद कर दिया गया। इससे कई फ्लाइटें प्रभावित हुई।

म्यूनिख एयरपोर्ट (फाइल)- India TV Hindi
म्यूनिख एयरपोर्ट (फाइल) Image Source : AP

म्यूनिख: जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों के कारण हड़कंप मच गया। इसके चलते एयरपोर्ट का संचालन अस्थायी रूप से बंद दिया गया। इससे दर्जनों फ्लाइटें प्रभावित हुईं। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से एयरपोर्ट प्रबंधन समेत यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

शनिवार की रात हुई घटना

यह घटना शनिवार की रात को रिपोर्ट की गई। अचानक जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे को ड्रोन गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, लेकिन इसे आधी रात से पहले फिर से खोल दिया गया। संघीय पुलिस ने यह जानकारी दी कि हवाई अड्डे को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था, हालांकि रविवार सुबह से हवाई यातायात सामान्य रूप से जारी रहा।


सुरक्षा के चलते रोकी गईं उड़ानें

हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात लगभग 10 बजे और फिर 11 बजे के आसपास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई थी। इन घटनाओं की सूचना सुरक्षा अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और संघीय पुलिस ने दी थी, जिन्होंने "संदिग्ध वस्तु" देखे जाने की पुष्टि की। इसके बाद, हवाई अड्डे ने सुरक्षा उपायों के तहत उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं। रविवार को हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन गतिविधियों का उड़ानों और यात्रियों पर मामूली असर पड़ा। तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया, जिनमें से दो बाद में म्यूनिख में उतरने में सफल रहीं, जबकि एक उड़ान को रद्द कर दिया गया। 


जांच में जुटी संघीय पुलिस

संघीय पुलिस ने कहा कि उसने इलाके में किसी ड्रोन या संदिग्ध व्यक्ति का कोई पता नहीं लगाया और ड्रोन गतिविधि के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। हवाई अड्डा अब सामान्य रूप से कार्य कर रहा है और यात्री अपनी यात्रा बिना किसी बड़ी रुकावट के जारी रख सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है, और म्यूनिख हवाई अड्डा अधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तत्पर हैं। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश