1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ मिलकर कर ली खुदकुशी, आखिरी तक थामे रखा हाथ, झकझोर देगी कहानी

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ मिलकर कर ली खुदकुशी, आखिरी तक थामे रखा हाथ, झकझोर देगी कहानी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 14, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 02:13 pm IST

यूरोपीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने स्वेच्छा से मौत को गले लगाया। आखिरी समय तक दोनों ने हाथ थाम रखा था। जानिए किस वजह से उन्होंने मौत को गले लगाया?

इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ मिलकर कर ली खुदकुशी- India TV Hindi
इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी के साथ मिलकर कर ली खुदकुशी Image Source : SOCIAL MEDIA

Netherlands News: कभी कभी मौत से भी ज्यादा भारी लगने लगता है जीवन। फिर चाहे वह आम इंसान हो या कोई बड़ी शख्सियत। यूरोपीय देश नीदरलैंड में ऐसा ही मामला सामने आया है। नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और उनकी पत्नी यूजीन ने करीब 70 साल एक दूसरे के साथ गुजारने के बाद मृत्यु को गले लगा लिया है। दोनों की उम्र 93-93 साल बताई जा रही है। ड्राइस और यूजीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यही नहीं वह काफी बूढे भी हो चले थे। यही वजह है कि उन्होंने इच्छा मृत्यु को मांगी। 

प्राण त्यागते दौरान भी ड्राइस और यूजीन एक दूसरे का हाथ थामे रहे। ड्राइस अपनी पत्नी यूजीन से बहुत प्यार करते थे। ये एक दूसरे को स्कूल के दिनों जानते थे। कुछ साल पहले ही एक खास इंटरव्यू के दौरान यूजीन ने बताया था कि ड्राइस आज भी उनको प्यार से 'माय गर्ल' कहकर पुकारते हैं। नीदरलैंड की एक कानूनी अधिकार संस्था के मुताबिक ड्राइस वेन एग्त और यूजीन को एक्टिव यूथेनेसिया का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाया गया है। इसके बाद इनके पार्थिव शरीर को बिल्कुल पास-पास दफना दिया गया है।

1977 से 1982 के बीच रहे प्रधानमंत्री

ड्राइस वेन एग्त 1977 से 1982 के बीच नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे। वह क्रिश्चियन डेमोक्रेट पार्टी का हिस्सा थे। ड्राइस 2019 में ब्रेन हेमरेज के बाद से बिल्कुल लाचार हो गए थे। जब उनके साथ यह दुर्घटना घटी तब वह एक सेमिनार हाल में स्पीच दे रहे थे। ड्राइस वेन एग्त कई बार पार्टी की सीमाओं को लांघ जाते थे। इस कारण उनका विरोध होने लगता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश