1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वेनेजुएला नाइटक्लव में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत

वेनेजुएला नाइटक्लव में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2018 09:15 am IST,  Updated : Jun 17, 2018 09:15 am IST

वेनेजुएला की राजधानी काराकास के एक नाइटक्लब में शनिवार को मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई। 'बीबीसी' ने आंतरिक मामलों के मंत्री नेस्टर रेवेरोल के हवाले से बताया, "झगड़े के दौरान किसी ने आंसू गैस के सिलेंडर में विस्फोट कर दिया जिससे वहां भगदड़ मच गई।"

वेनेजुएला- India TV Hindi
वेनेजुएला

काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास के एक नाइटक्लब में शनिवार को मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई। 'बीबीसी' ने आंतरिक मामलों के मंत्री नेस्टर रेवेरोल के हवाले से बताया, "झगड़े के दौरान किसी ने आंसू गैस के सिलेंडर में विस्फोट कर दिया जिससे वहां भगदड़ मच गई।"

अधिकांश मृतक नाबालिग हैं जो नाइटक्लब में स्कूल खत्म होने का जश्न मनाने के लिए आए थे। मंत्री ने बताया कि इस घटना में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भगदड़ काराकास स्थित एल पारासियो जिले के लॉस कोटोरोस क्लब में हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश