1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण कैरोलिना नाइट क्लब में गोलीबारी में 2 मरे, आठ घायल

दक्षिण कैरोलिना नाइट क्लब में गोलीबारी में 2 मरे, आठ घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:13 pm IST

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। 

2 dead, 8 wounded in South Carolina nightclub shooting, authorities say- India TV Hindi
2 dead, 8 wounded in South Carolina nightclub shooting, authorities say । Representation Image  Image Source : PTI

ग्रीनविले। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। शेरिफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जिमी बोल्ट ने एक बयान में कहा, 'ग्रीनविले काउंटी के सहायकों ने तड़के लेविश लाउंज में कुछ 'गड़बड़ी' देखी। उन्होंने देखा कि लोग इमारत से बाहर भाग रहे थे और इमारत के अंदर गोलीबारी हो रही थी।' 

बोल्ट और शेरिफ होबार्ट लेविस ने कहा कि पहले 12 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद बोल्ट ने डब्ल्यूवाईएफएफ -टीवी को बताया कि हताहतों की संख्या में बदलाव हुआ है। लेविस ने बताया कि पीड़ितों को ग्रीनविले में प्रिस्मा स्वास्थ्य अस्पताल ले जाया गया है। अभी गोलीबारी के सिलसिले में किसी को तत्काल हिरासत में नहीं लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश