1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े

कैलिफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 12:15 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 12:15 pm IST

अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है।

कैलिफोर्निया में इस...- India TV Hindi
कैलिफोर्निया में इस साल 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़े Image Source : PTI

शेवर लेक (अमेरिका): अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। अमेरिकी वन सेवा ने इसके साथ ही सोमवार को कैलिफोर्निया राज्य के दक्षिण में स्थित आठ राष्ट्रीय वनों को बंद करने की घोषणा की। आमतौर पर शुष्क गर्मी के कैलिफोर्निया में जंगल में आग लगने का खतरा सबसे अधिक होता है।

राज्य के इतिहास में जंगल में आग लगने की तीन बड़ी घटनाओं में दो सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके में लगी जंगल की आग है जो जल रहा है। इन आग पर काबू पाने के लिए 14 हजार दमकलकर्मी संघर्ष कर रहे हैं और दर्जनों कैलिफोर्निया के आसपास हैं। क्षेत्रीय वनसरंक्षक रैंडी मूर ने कहा, ‘‘पूरे कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग खतरनाक है और इसे गंभीरता से लेना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा आग बहुत ही जटिल है एवं अन्य इलाकों में भी आग लगने की आशंका है। मौसम खराब हो रहा है और हमारे पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है।’’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2018 में 19.6 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की वजह से तबाह हो गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश