1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क में आयोजित की गई 37वीं इंडिया डे परेड

न्यूयार्क में आयोजित की गई 37वीं इंडिया डे परेड

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2017 10:22 am IST,  Updated : Aug 21, 2017 10:22 am IST

भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए अपने पारंपरिक परिधान पहने भारतीय मूल के हजारों लोग न्यूयार्क में जुटे।

37th India Day Parade held in New York- India TV Hindi
37th India Day Parade held in New York

न्यूयार्क: भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए अपने पारंपरिक परिधान पहने भारतीय मूल के हजारों लोग न्यूयार्क में जुटे। यह परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत के बाहर आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परेडों में से एक है। इस मौके पर बाहुबली के कलाकार राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया मौजूद थे। 37वीं इंडिया डे परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन्स-न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कनेक्टीकट ने किया। यह परेड कल मैनहट्टन के मेडिसन एवन्यू की कई सड़कों से होकर गुजरी। इस अवसर पर कई भारतीय-अमेरिकी संगठनों द्वारा प्रदर्शति किए जा रहे चित्र, मार्च करते बैंड, पुलिस के दस्ते और भारतीय-अमेरिकी बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधे रखा। (उत्तर कोरिया के साथ तनाव के चलते अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने शुरू किया सैन्य अभ्यास)

परेड में जुटे लोगों का अभिनंदन करते हुए न्यूयार्क के मेयर बिल डी ब्लेसियो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की परेड भारतीय-अमेरिकी लोगों की ओर से शहर को दिए गए असाधारण योगदानों का जश्न मनाती है।

उन्होंने कहा, यह ऐसा दिन है, जब हम लोगों द्वारा शहर के लिए दिए गए योगदान का जश्न मनाते हैं, फिर चाहे वे कैसे भी दिखते हों, कोई भी भाषा बोलते हों और कहीं भी जन्मे हों। यहां हर कोई न्यूयार्क शहर को बेहतर बनाने के लिए योगदान देता है और अमेरिका को मजबूत बना रहा है। इसी चीज का हम आज जश्न मना रहे हैं। हाथ में तिरंगा थामे मेयर ने परेड के रास्ते में जुटे हजारों लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश