1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया: सेना में काम कर चुके शख्स ने मुसलमान समझकर भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी

कैलिफोर्निया: सेना में काम कर चुके शख्स ने मुसलमान समझकर भीड़ पर चढ़ाई गाड़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 05:44 pm IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीड़ पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने वाले शख्स ने ऐसा उन्हें मुसलमान समझकर किया था।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीड़ पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाने वाले शख्स ने ऐसा उन्हें मुसलमान समझकर किया था। सैन फ्रांसिस्को के पास सनीवेल की पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चालक की पहचान 34 साल इसाहिया पीपल्स के तौर पर हुई है। उसने परिवार को कथित रूप से उनके हुलिए के आधार पर निशाना बनाया। पुलिस इस मामले की तहकीकात ‘घृणित अपराध’ के तौर पर कर रही है।

सनीवेल सार्वजनिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि इस बात के सबूत हैं कि पीपल्स ने पीड़ितों को उनकी नस्ल और आस्था के कारण निशाना बनाया। उसका मानना था कि वे मुस्लिम हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को हुई घटना में जख्मी हुए आठ राहगीरों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं। उनमें एक शख्स और उनका बेटा एवं बेटी शामिल हैं। परिवार का ताल्लुक किस देश और मजहब से है, यह नहीं बताया गया है।

पीपल्स के वकील ने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से मानसिक विकार का नतीजा है। वह अपने मुव्वकिल के लिए मनोविकृति संबंधी इलाज की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका मुव्वकिल सेना का पूर्व कर्मी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश