1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में एक दिन में Coronavirus से रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका में एक दिन में Coronavirus से रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 02:23 pm IST

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

Corona Patient- India TV Hindi
अमेरिका में एक दिन में Coronavirus से रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत Image Source : PTI (FILE PHOTO)

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार अमेरिका में बुधवार को 3,054 लोगों की संक्रमण से मौत हुई,जो अब तक की एक दिन में सर्वाधिक संख्या है।

इससे पहले सात मई को 2,769 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। देश में बुधवार को 18 लाख नमूनों की जांच की गई। देश में संक्रमण के 210,000 मामले हैं और 106,688 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देश है और यहां संक्रमण से बचाव के लिए कम से कम दो टीकों को मंजूरी जल्द मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश