1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मिनियापोलिस में 10 लोगों को गोली मारी गई : पुलिस

मिनियापोलिस में 10 लोगों को गोली मारी गई : पुलिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 04:12 pm IST

मिनियापोलिस पुलिस ने शुरुआत में एक ट्वीट करते हुए लोगों को अपटाउन मिनियापोलिस इलाके में न जाने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक थिएटर और एक अन्य दुकान की खिड़कियों को गोली लगते हुए दिखाया गया है।

Crime News- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

मिनियापोलिस. अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में कम से कम 10 लोगों को गोली मारी गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मिनियापोलिस पुलिस ने देर रात तीन बजे के करीब ट्वीट किया कि जिन 10 लोगों को गोली मारी गई है वे सभी जीवित हैं तथा उन्हें ‘‘अलग-अलग गंभीर चोटें’’ आयी हैं।

मिनियापोलिस पुलिस ने शुरुआत में एक ट्वीट करते हुए लोगों को अपटाउन मिनियापोलिस इलाके में न जाने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में एक थिएटर और एक अन्य दुकान की खिड़कियों को गोली लगते हुए दिखाया गया है।

फेसबुक पर पोस्ट की गई लाइव वीडियो में लोगों की चीखने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। फुटपाथ पर पड़े पीड़ितों के आसपास कुछ लोग एकत्रित दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारी साइकिलों पर आते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल ले जाए जाने के बाद फुटपाथ पर खून के छीटें देखे जा सकते हैं। यह इलाका मिनियापोलिस वाणिज्यिक क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है जहां मिनियापोलिस पुलिस की हिरासत में 25 मई को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दंगे भड़क उठे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश