1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह, सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाएंगी

अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह, सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाएंगी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2021 09:39 am IST,  Updated : Sep 28, 2021 09:39 am IST

विदेश विभाग ने बताया कि उप विदेश मंत्री वेंडी आर शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली और अगले दिन मुंबई की यात्रा करेंगी।

America's top diplomat to visit india अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह, सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाए- India TV Hindi
अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह, सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाएंगी Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/DEPUTYSECSTATE

वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सफल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्ष से बातचीत के लिए अगले महीने भारत यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश विभाग ने बताया कि उप विदेश मंत्री वेंडी आर शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली और अगले दिन मुंबई की यात्रा करेंगी।

विदेश विभाग के अनुसार, ‘‘शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली में कई दौर की द्विपक्षीय बैठकों, सामाजिक संस्था के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। वह सात अक्टूबर को व्यापार और सामाजिक संस्था के साथ अपने कार्यक्रमों के सिलसिले में मुंबई की यात्रा करेंगी।’’

विभाग ने बताया कि मुंबई के बाद शरमन पाकिस्तान में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए इस्लामाबाद जाएंगी। दिल्ली पहुंचने से पहले शरमन 29 सितंबर से स्विट्जरलैंड और उज्बेकिस्तान का भी दौरा करेंगी। भारत और अमेरिका नवंबर में बाइडन प्रशासन के तहत अपना पहला टू-प्लस-टू शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश