1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सीरिया में एकतरफा रूसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेंगे : अमेरिका

सीरिया में एकतरफा रूसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेंगे : अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2015 12:55 pm IST,  Updated : Oct 15, 2015 12:55 pm IST

वॉशिंगटन: सीरिया को लेकर संयुक्त प्रयासों पर रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव के साथ बातचीत करने का मास्को का प्रस्ताव अमेरिका ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ओबामा प्रशासन युद्ध प्रभावित देश में रूस

अमेरिका, सीरिया में...- India TV Hindi
अमेरिका, सीरिया में रूसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा

वॉशिंगटन: सीरिया को लेकर संयुक्त प्रयासों पर रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव के साथ बातचीत करने का मास्को का प्रस्ताव अमेरिका ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ओबामा प्रशासन युद्ध प्रभावित देश में रूस की एकतरफा कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल यहां संवाददाताओं को बताया रूस का अपना एजेंडा है और यह वह एजेंडा है जिस पर वह खुद जोर दे रहे हैं। यह मेरे लिए हैरत की बात नहीं है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कुछ हताशा के चलते रूसी सरकार के दूसरे सर्वोच्च रैंक के अधिकारी को अमेरिका भेज कर हमें उनका साथ देने के लिए समझाने की कोशिश करें। वह इस संबंध में रूसी प्रस्ताव के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। एक दिन पहले ही रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि रूस ने सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समन्वित कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मेदवेदेव की अगुवाई में एक सैन्य प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने कहा मेरे विचार से उनका इरादा, जैसा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, यह था कि यह प्रतिनिधिमंडल है जो अमेरिका और रूस के बीच सैन्य सहयोग और समन्वय को आसान कर सकता है। अर्नेस्ट ने कहा कि हमने कहा था कि हम तब तक ऐसा करने में दिलचस्पी नहीं रखते जब तक रूस ISIL से निपटने के हमारे प्रयासों में रचनात्मक योगदान देने की इच्छा नहीं जताता। इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि इस आग्रह पर ध्यान ही नहीं दिया गया। अर्नेस्ट ने कहा हम इन खबरों को लगातार देख रहे हैं कि सीरिया में ईरानी बल अपनी उपस्थिति दिखा रहे हैं। हम स्थिति पर गहराई से नजर रखे हुए हैं और देख रहे हैं कि उन्होंने अतीत में क्या किया था। लेकिन यह इस बात का संकेत है कि इस एकपक्षीय कार्रवाई को लेकर रूस कितना अलग थलग पड़ गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश