1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्राचीन मंगल पर था पानी, अध्ययन में हुआ खुलासा

प्राचीन मंगल पर था पानी, अध्ययन में हुआ खुलासा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2017 01:47 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 01:47 pm IST

मंगल ग्रह पर फैले नदियों के अवशेषों के अध्ययन के अनुसार, लगभग साढ़े तीन अरब साल पहले लाल ग्रह की सतह का पर्यावरण तरल जल के अनुकूल था।

Ancient Mars was on the water revealed in the study- India TV Hindi
Ancient Mars was on the water revealed in the study

यूस्टन: मंगल ग्रह पर फैले नदियों के अवशेषों के अध्ययन के अनुसार, लगभग साढ़े तीन अरब साल पहले लाल ग्रह की सतह का पर्यावरण तरल जल के अनुकूल था। शोधकर्ताओं ने कहा कि मंगल के एयोलिस डोरसा नामक क्षेत्र में कुछ बेहद सघन तरीके से जमा नदी अवशेष हैं। (भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के चलते अदालत में पेश नहीं हुए नवाज शरीफ)

उन्होंने कहा कि इन जमावों को उपग्रही तस्वीरों से देखा जा सकता है क्योंकि यहां टोपोग्राफिक इनवर्जन नामक एक प्रक्रिया हुई है, जिसके तहत नदी में जमाव हो जाने से सतह पर टीलानुमा आकृतियां बनी हुई हैं।

हाई रिजोल्यूशन वाली तस्वीरों और स्थलाकृति संबंधी आंकड़ों की मदद से अमेरिका में जैक्सन स्कूल ऑफ जियोसाइंसेज के बी टी कार्डेनास और उनके सहकर्मियों ने नदी संबंधी जमावों के प्रारूप और बदलावों का पता लगाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश