1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल की अमेरिकी टीचर का व्हाइट हाउस में सम्मान

भारतीय मूल की अमेरिकी टीचर का व्हाइट हाउस में सम्मान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2016 08:01 pm IST,  Updated : May 11, 2016 08:02 pm IST

बराक ओबामा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए टेक्सास से भारतीय-अमेरिकी महिला प्राथमिक शिक्षक को व्हाइट हाउस में सम्मानित किया है।

barack obama- India TV Hindi
barack obama

ह्यूस्टन: बराक ओबामा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए टेक्सास से भारतीय-अमेरिकी महिला प्राथमिक शिक्षक को व्हाइट हाउस में सम्मानित किया है। पैटसी सोमर प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका रेवती बालकृष्णन को 2016 की टेक्सास एलिमेंटरी टीचर आफ दि ईयर भी नामित किया गया है।

आस्टिन स्थित 53 वर्षीय बालकृष्णन ने कहा, यह मेरे लिए काम नहीं है, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में सोमर में पांचवी ग्रेड के जरिए तीसरी कक्षा में गणित पढ़ा रहीं बालकृष्णन अब नेशनल टीचर आफ दि ईयर प्रतिस्पर्धा में टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने कहा, मैं भारतीय मूल की अमेरिकी हूं, इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय समुदाय काफी गर्व और खुशी की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थी एशियाई या भारतीय हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश